ब्यूरो चीफ इस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। जनपद के मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी में नहाने गई तीन बच्चिया अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। गहरे पानी में डूबने के दौरान बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने दो बच्चियों को तो बचा लिया लेकिन तीसरी बच्ची पानी में गुम हो गई।
वही इस हादसे में प्रीति उर्फ हिमांशु नाम की बच्ची का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया हालांकि उसकी तलाश में स्थानीय गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है।










