मनरेगा के अन्तर्गत सामग्री मद मे रू 18 अरब 83 करोड़ से अधिक की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम मे उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत सामग्री मद में प्रथम भाग की प्रथम किश्त केन्द्रांश की धनराशि रू014,12,34,00,000/- (रूपये चौदह अरब बारह करोड़ चौंतीस लाख मात्र) के संगत 1/3 राज्यांश की धनराशि रू० 4,70,78,00,000/- (रूपये चार अरब सत्तर करोड़ अठहत्तर लाख मात्र) अर्थात कुल धनराशि रू0 18,83,12,00,000/- (रूपये अठ्ठारह अरब तिरासी करोड़ बारह लाख मात्र) पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग के निवर्तन पर रखे जाने एवं व्यय किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का ससमय सदुपयोग नियमानुसार निर्धारित दिशा-निर्देशो के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जारी शासनादेश में निर्देश दिए गये हैं कि धनराशि के आहरण व व्यय के सम्बन्ध में मितव्ययिता सम्बन्धी समय समय-समय पर निर्गत शासनादेशों व वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai