ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत दो नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित चाइल्ड लाइन को सौपा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन प्रयागराज के सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में

1. दिनांक 26 जून 2025 को हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मिली सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12487 के कोच B-3 में एक नाबालिग बालिका यात्रा कर रही थी। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर गाड़ी के आगमन पर उप निरीक्षक गौरव व महिला कांस्टेबल कुसुम देवी द्वारा वाणिज्य और जीआरपी स्टाफ के सहयोग से कोच अटेंड किया गया। पूछताछ पर लड़की ने अपना नाम सोनम पांडे और बताया कि माता-पिता द्वारा जबरन विवाह तय किए जाने के कारण वह घर से भाग आई थी। उसे RPF पोस्ट लाकर देखभाल के बाद चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर नीतू शुक्ला को सुपुर्द किया गया।

2. दिनांक 27 जून 2025 को प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर उप निरीक्षक नितिन और प्रधान आरक्षी प्रवीण कुमारी को गस्त के दौरान एक 16 वर्षीय लड़की मिली। उसने अपना नाम अंजली गौतम, निवासी जनपद जौनपुर बताया और घर से झगड़कर आने की बात कही। उसे भी RPF पोस्ट पर लाकर आवश्यक प्रक्रिया के बाद चाइल्ड लाइन प्रयागराज को सौंपा गया।

 

दोनों मामलों में रेलवे सुरक्षा बल ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की। उत्तर मध्य रेलवे, “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” अभियान के तहत हर असहाय नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय  रेल  सभी यात्रियों से अपील है कि यदि वे किसी भी नाबालिग को असहाय अवस्था में देखें, तो तुरंत RPF स्टाफ , रेल हेल्पलाइन 139  या अपने नजदीकी स्टेशन स्टाफ को सूचित करें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai