रूद्राभिषेक करते हुए पं चन्द्रशेखर आजाद को जयंती के अवसर पर नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट एवं संयुक्त ब्राह्मण महासभा द्वारा दी गई श्रद्धांजलि एवं की विश्व जन कल्याण की कामना
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। विश्व जन कल्याण, सर्व मनोकामना पूर्ति एवं भूतभवान भगवान शिव को समर्पित अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण विर्सजन महायज्ञ आज 13वें दिन भी त्रिवेणी बाँध स्थित रामजानकी मन्दिर के बगल नागा बाबा की गुफा के सामने अनवरत जारी रहा। यज्ञस्थल पर आज रानी लक्ष्मीबाई पथ विक्रेता यूनियन की अध्यक्ष श्रीमती पूनम शुक्ला ने परिवार सहित मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित होकर भूतभावन भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर अभिषेक किया। यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा की सावन शिवरात्रि भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास दिन होता है। यह हर साल सावन महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की उपासना के लिए मनाया जाता है। संस्था के प्रवक्ता एवं महासचिव सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा की सावन शिवरात्रि न केवल खुद को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाने का अवसर है, बल्कि खुशियों, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति का शुभ दिन भी है। श्री पाण्डेय ने समस्त शिवभक्तों से यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव के कृपा पात्र बनने की अपील किया।

सम्पूर्ण सावन मास तक अनवरत चलने वाले अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ के आज 13वें दिन के रुद्राभिषेक आरती एवं विसर्जन में मुख्य रूप से संयुक्त ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों में विजेन्द्र तिवारी विजयानन्द, श्याम सूरत पाण्डेय, लवकेश मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, शैलेंद्र मिश्रा, विमल तिवारी, सुधीर द्विवेदी, विपिन तिवारी, राजेन्द्र त्रिपाठी, ब्रिजेन्द्र त्रिपाठी, सिद्ध बाबा, सत्य प्रकाश पाण्डेय, आकांक्षा पाण्डेय, मधुबाला पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे, यज्ञ अनवरत जारी रहेगा।










