नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में त्रिवेणी बाँध पर जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण, अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ 23वें दिन भी अनवरत जारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।  विश्व जन कल्याण, सर्व मनोकामना पूर्ति एवं भूतभवान भगवान शिव को समर्पित अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण विर्सजन महायज्ञ आज 23वें दिन भी त्रिवेणी बाँध स्थित रामजानकी मन्दिर के बगल नागा बाबा की गुफा के सामने अनवरत जारी रहा।

यज्ञस्थल पर आज ब्रह्म समाज सेवा समिति के पदाधिकारी गण विजया नन्द तिवारी, कृष्ण मोहन तिवारी, रविशंकर मिश्रा, अभय नारायण तिवारी, ज्योति शंकर चौब, देवराज शुक्ला, बैकुंठ नाथ दुबे, लाल चंद्र शुक्ला, सुनील तिवारी अध्यक्ष रुद्र सेना ने सपरिवार मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित होकर भूतभावन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा की रुद्राभिषेक एक शक्तिशाली अनुष्ठान है जो भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने और मनोकामनाओं को पूर्ण करने में सहायक होता है। संस्था के प्रवक्ता एवं महासचिव सत्य प्रकाश पाण्डेय ने समस्त शिवभक्तों से यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव के कृपा पात्र बनने की अपील किया।

सम्पूर्ण सावन मास तक अनवरत चलने वाले अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ के आज 23वें दिन के रुद्राभिषेक आरती एवं विसर्जन में मुख्य रूप से श्रीमती राज लक्ष्मी तिवारी, बृजेंद्र त्रिपाठी, राजनाथ तिवारी, स्वामी सिद्ध बाबा, अनिल श्रीवास्तव, संजय बनकटा, सत्य प्रकाश पाण्डेय, आकांक्षा पाण्डेय, मधुबाला पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे यज्ञ अनवरत जारी रहेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai