मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में लोक निर्माण विभाग के मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव के सम्बंध में बैठक सम्पन्न।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में लोक निर्माण विभाग के मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव के सम्बंध में बैठक सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता के आधार पर मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव प्राप्त करें-मुख्य विकास अधिकारी

त्रिभुवन नाथा शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में लोक निर्माण विभाग के मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव के सम्बंध में बैठक सम्पन्न। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जनपद प्रयागराज में लोक निर्माण विभाग के मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव के सम्बंध में गुरूवार को संगम सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण हेतु जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना/प्रस्ताव प्राप्त कर लें। मार्गों पर गड्ढामुक्ति का कार्य कराये जानें हेतु जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर मार्गों पर गड्ढामुक्ति का कार्य कराये जानें हेतु प्राथमिकता तय कर ली जाय। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि शहरी मार्गों की सूची एवं वर्तमान में प्रस्तावित कार्ययोजना की प्रति मेयर, नगर-निगम एवं सम्बंधित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाय। निर्देशित किया गया कि विधायक, करछना/ विधायक, बारा/ विधायक, शहर पश्चिमी एवं उपस्थित विधायकों एवं सांसदों द्वारा दिये गये प्रस्ताव को कार्ययोजना में प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित कर लिया जाय।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों द्वारा मार्गों की एन०ओ०सी० के सम्बंध में उठाये गये प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया है। एन०ओ०सी० के उपरान्त जनहित में मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा सके। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद प्रयागराज में अपने स्वामित्व वाले मार्गों पर क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत करायी जाय एवं वर्षा के दृष्टिगत पटरियों पर उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई करायी जाय। निर्देशित किया गया कि प्रयागराज लखनऊ मार्ग पर चौड़ीकरण के दृष्टिगत मार्ग के आबादी वाले भागों में दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया जाय। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर नवनिर्माण/ पुनः निर्माण एवं चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण/नवीनीकरण/विशेष मरम्मत हेतु कार्ययोजना में शामिल किया जाय। निर्देशित किया कि यदि कार्ययोजना/प्रस्ताव में किसी प्रकार की विसंगति की स्थिति में जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर संस्तुति प्राप्त कर ली जाय।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में महापौर उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी, विधान परिषद सदस्य डा० के०पी० सिंह, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक हण्डिया हाकिम लाल बिन्द, विधायक प्रतापपुर विजमा यादव, सांसद उज्जवल रमण सिंह के प्रतिनिधि अरूण कुमार शुक्ला, प्रतिनिधि विधायक सोरांव श्याम सिंह यादव, प्रतिनिधि बारा विधायक दिलीप कुमार निषाद, प्रतिनिधि विधायक बारा विजय कुमार निषाद, प्रतिनिधि विधायक शहर पश्चिमी प्रमोद कुमार (राजू राय) एवं अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों के साथ-साथ नरेश कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, प्रयागराज वृत्त, लो०नि०वि०, प्रयागराज, सुरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-4, (कु०मे०), लो०नि०वि०, प्रयागराज, नवीन कुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-३, लो०नि०वि०, प्रयागराज, संतोष कुमार कनौजिया, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-1 (भवन), लो०नि०वि०, प्रयागराज, शशिकान्त यादव, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-2 (प्र०प०), लो०नि०वि०, प्रयागराज, मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता/प्रतिनिधि अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, प्रयागराज, रोहित मिश्रा, पीएम, ब्रिज कारर्पाेरेशन, अरविन्द कुमार, सीपीएम, ब्रिज कारर्पाेरेशन, प्रयागराज, अमित कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता, रा०मा० खण्ड, लो०नि०वि० एवं अन्य अधिकारी व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai