मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत सिविल लाइन क्षेत्र में संयुक्त टीम की कार्रवाई, 03 बच्चे रेस्क्यू। पुलिस अधीक्षक, रामपुर , अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी टांडा, के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना AHTU, श्रम विभाग, जिला चाइल्डलाइन संयुक्त टीम जनपद रामपुर द्वारा बालश्रम उन्मूलन अभियान , बालभिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बालविवाह तथा महिलाओ से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ जनजागरुकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना क्षेत्र सिविल लाइन में होटल ढाबा, रेस्टोरेंट, कारखाने, शोरूम, दुकानों आदि 05 स्थानों से 03 बच्चो को रेस्क्यू कर बालश्रम से मुक्त कराकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कीगयी। इसी क्रम में भिन्न-भिन्न दुकानों के सेवायोजकों को बाल श्रम अधिनियम के बारे बताया गया एवं बालश्रम रोकथाम से सम्बन्धित,मेडिकल स्टोर, मुख्य चौराहो, होटल, ढाबा मालिको को हिदायत किया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है।










