शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट
औरैया। जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण, खनिज सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के मध्य ग्राम क्योटरा में किया। उन्होंने कहा कि योगी जी के निर्देशन में युद्ध स्तर पर बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में आज मेरे द्वारा आप लोगों को बाढ़ राहत सामग्री की किट वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब जल स्तर कम हो रहा है जिसके कारण बीमारी आदि होने का खतरा ज्यादा है अतः आप सभी पानी को उबालकर पिएं और किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर ग्राम में उपस्थित चिकित्सक टीम से परीक्षण कराते हुए अपना उपचार करायें।
उक्त अवसर पर राज्य मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग /जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सरकार हर दुख-सुख में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है आपको कोई परेशानी न हो इसके लिए आज आप लोगों को सरकार द्वारा निःशुल्क राहत सामग्री किट तथा भोजन पैकेट भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
उक्त के उपरांत मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बाढ़ एवं बाढ़ पीड़ितों हेतु किये जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों/ योजनाओं को जिम्मेदारी के साथ संचालित करते हुए जरूरतमंदों को लाभान्वित कराए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ का जल स्तर नीचे होने के उपरांत फसल व आवास में हुई क्षति का शीघ्रता के साथ आंकलन करते हुए शासन को शीघ्र सूचना उपलब्ध कराए जिससे पीड़ितों को नियमानुसार क्षति पूर्ति का लाभ दिया जा सके।

सर्वप्रथम मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने गेल परिसर में वृक्षारोपण किया तथा ग्राम पंचायत क्योटरा में पहुंचकर उक्त द्वय मंत्रियों ने एक सैकड़ा से अधिक बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत किट का वितरण किया।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बिधूना अमित त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।










