कौशांबी। ग्राम सभा बडाहरी में आज लोगों का गांव में चलना भी दुश्वार हो गया है समय रहते अगर विकास पर ध्यान दिया गया होता तो शायद आज इस गांव की समस्या का निवारण हो गया होता। लेकिन नहीं जब तक जनता रोती नहीं तब तक विकास होता नहीं यह तो सुनने में अच्छा लगता है लेकिन यह मामला ग्राम सभा बड़हरि का कई वर्षों की समस्या ग्राम सभा बडाहरी गांव के अंदर बनी हुई है, लेकिन इस पर ब्लॉक सरसावा के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। लोग अपनी व्यथा रो-रो करके बताते हैं की बरसात के समय हम अपने घर से चप्पल तो पहनते हैं पैरों में लेकिन हाथों में लेकर चलना पड़ता है। एक तरफ सरकार विकास के नाम पर वोट मांगती है जनता को बताती है लेकिन ग्राम सभा बड़हरी अभी भी विकास के मामले में इतना क्यों पीछे है।

बरसात के समय ग्राम वासियों की मांग थी की नया पुल का निर्माण किया जाए लगभग 15 वर्ष हो गए कोई सुनवाई नहीं
वही बात करें ग्राम सभा बडाहरी माजरा गांव तरमौरा की तो सड़क तो बनी है लेकिन लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। बाकरगंज विद्यालय कई छात्र आते जाते हैं गिरते पड़ते हैं लेकिन अपना दर्द किसी से बयां नहीं करते हैं।
5 साल से शिकायत ग्रामवासी कर रहे हैं लेकिन अधिकारी क्यों नहीं सुन रहे हैं आखिर कब इस गांव का विकास होगा।










