मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। वीर खालसा समिति ने गरीब परिवार को राशन देकर की सेवा भाव। आज एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए वीर खालसा सेवा समिति आ गया है ज्वाला नगर निवासी एक महिला जिसके पति की मृत्यु हो चुकी थी खाने पीने की समस्या थी छोटे-छोटे बच्चे होने के कारण आज समिति द्वारा उसे महिला की मदद की गई और आश्वासन दिया गया कि आगे भी इस परिवार की मदद की जाएगी।
आज समिति की ओर से आटा दाल चावल चीनी कपड़े कंबल तेल इत्यादि आज दिया गया और आगे भी इस परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद भी खालसा सेवा समिति करेगी। इस मौके पर मनिंदर सिंह सेवा सिंह गुलशन अरोड़ा मौजूद रहे।










