मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति द्वारा शीत लहर में जरूरतमंदों को दूध व छोले चावल व हलुआ का वितरण किया। भीषण शीत लहर को देखते हुए वीर खालसा सेवा समिति की ओर से मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के लिए दूध एवं छोले चावल व हलुआ का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह एवं पदाधिकारियों ने बताया कि ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को पोषणयुक्त आहार की अत्यधिक आवश्यकता होती है, इसी उद्देश्य से दूध एवं छोले चावल और हलुआ लीहाव का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।
दूध एवं छोले चावल हलुआ पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने वीर खालसा सेवा समिति के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। सेवा कार्य के दौरान समिति के सदस्यों ने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि शीत लहर के इस कठिन समय में कोई भी भूखा या असहाय न रहे।










