बाल श्रम से हटा कर, रचनात्मक कार्य सिखा रही है, विशाल संकल्प।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। विशाल संकल्प संस्था दशकों से बाल श्रम उन्मूलन के क्षेत्र मे कार्य कर रही है। सैकड़ो बच्चों के जीवन मे बदलाव का कारण बन रही है विशाल संकल्प। आज बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर संस्था ने कुछ ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जो घर भी चलाते है और किताबों से भी दोस्ती निभाते है। चाहे, मसाले की पैकिंग करने वाली रानी की बात कर, या कूड़ा बीन कर चूल्हा जलाने वाली विजेता की। हिम्मत की मिसाल है ये लड़कियाँ।


डॉ अंजलि केसरी ने बताया कि सालों से ऐसी लड़कियों को आगे बढ़ाने मे जुटी हुई है, संस्था। रोज़ शाम ये बच्चियाँ नियत समय पर क्लास मे आ जाती है अपना भविष्य गढ़ने। इस प्रोजेक्ट का नाम ही महाकने दो है। क्योंकि प्रतिभा इनमे भी है लेकिन कोई दिशा नही। अंजलि जी ने बताया कि संस्था के पास इतने संसाधन नही कि इन्हे काम का कोई विकल्प दे सके लेकिन शिक्षा और हुनर के दो पंख देने के लिए प्रयासरत है, हम सभी।


हर साल एक दो बच्चे बस्ती के बाकी बच्चों के लिए रोल मॉडल बनते है। जैसे इस बार प्रिया और अनामिका ने, ब्यूटीशियन का कोर्स करते हुए मैट्रिक पास किया। जबकि रानी और विजेता ने परिवार चलाते हुए पढ़ना शुरू किया।
आप भी आस पास किसी बच्चे को उसके असली काम यानी पढाई लिखाई से जोड़िये, तभी इनका भविष्य उज्जवल होगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai