छोटे बड़े सभी व्यापारियों का संगठन है व्यापार मंडल व्यापारी हित एकमात्र उद्देश्य- शैलेन्द्र शर्मा।

छोटे बड़े सभी व्यापारियों का संगठन है व्यापार मंडल व्यापारी हित एकमात्र उद्देश्य- शैलेन्द्र शर्मा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। छोटे बड़े सभी व्यापारियों का संगठन है व्यापार मंडल व्यापारी हित एकमात्र उद्देश्य- शैलेन्द्र शर्मा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कोर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में डूंगरपुर नवीन मंडी में फल सब्जी व्यापारी संगठन के अध्यक्ष तनवीर खां “गुड्डू” के संयोजन में मंडी समिति में कार्यक्रम हुआ, जिसमें जिलाअध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा नगर अध्यक्ष शोएब मोहम्मद खां कोषाध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी हारिस शम्सी, उपाध्यक्ष बिलाल शम्सी, संगठन मंत्री मुराद खान और बड़ी संख्या में मंडी के व्यापारी मौजूद रहे जिनकी ओर से सभी पदाधिकारियों का और मंडी सचिव मनोज सूरी का माला पहनाकर, फूलों का गुलदस्ता देकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया गया।

इस अवसर पर मीटिंग में मौजूद व्यापारियों को संबोधित करते हुए शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि फल सब्जी अनाज मंडी के सभी व्यापारी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद आपने इतनी इज्जत से नवाजा है। आप से पीढ़ियों पुराना रिश्ता है आप का हमारे ऊपर भरोसा काबिले एहतराम है और इसे हम डिगने नहीं देंगे। हमारी हर दम कोशिश है कि व्यापारी निडर होकर अपना व्यापार करें। मंडी में मिलने वाली सभी सहूलत व्यापारी को मिल रही है। मंडी सचिव मनोज सूरी और उनके स्टाफ द्वारा मंडी के अंदर साफ सफाई पानी लाइट आदि की सहूलियत बहुत अच्छे से की गई है। फिर भी यदि किसी भी तरीके की कोई छोटी मोटी समस्या या कोई दिक्कत हो तो व्यापार मंडल आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ा रहा है और हमेशा खड़ा रहेगा। व्यापारी सेवा का हमारा संकल्प “उ०प्र०उद्योग व्यापार मंडल’ के बैनर तले 53वें वर्ष में दाखिल होने जा रहा है। “व्यापार मंडल” की बुनियाद ही मंडी के व्यापारियों के साथ शुरू संघर्ष से हुई है और आज “व्यापार मंडल” पूरे भारत के करोड़ों-करोड़ व्यापारियों के विश्वास के साथ सुदूर कोने-कोने में बैठे व्यापारियों को घने पेड़ के रूप में छाया प्रदान कर रहा है।

नगर अध्यक्ष शोएब मोहम्मद खां ने कहा किसी भी व्यापारी को डरने घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन आप लोग मौकापरस्ती से सावधान और होशियार रहें। व्यापार मंडल हमेशा आपके साथ है अगर कोई भी समस्या हो तो हमें बताएं हम फौरन उसे समस्या को हल करने का काम करेंगे। व्यापार मंडल का एक-एक पदाधिकारीआपके साथ हमेशा खड़ा मिलेगा।

इस अवसर पर शैलेन्द्र शर्मा, शोएब मोहम्मद खा, हारिस शम्सी,प्रदीप खंडेलवाल, बिलाल शम्सी, मुराद खा, फल सब्जी संगठन के तनवीर गुड्डू, नाजिश खान कामरान खान फरमान खान तोमर नंदकिशोर शेखर सीता सैनी धागन सिंह चंद्र प्रकाश रस्तोगी भूरा मंडी समिति के अधिकारी कर्मचारी
आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai