धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में यह अभियान संपन्न हुआ। इसमें स्वयंसेवी संगठन ग्राम स्वराज्य समिति और AHTU की टीम भी शामिल रही।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 6 अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 10 किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया गया। टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को किशोर श्रमिकों को नियोजित न करने के संबंध में जागरूक किया। साथ ही उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा। भविष्य में यदि किसी प्रतिष्ठान पर बाल श्रमिक कार्यरत पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में चंदौली ATHU प्रभारी राघवेंद्र सिंह शामिल रहे। इसके अलावा रामजी दुसीया स्वयंसेवी संगठन-ग्राम स्वराज समिति के कार्यक्रम समन्यवक जुनैद खान और जिला समन्यवक सौरभ सिंह भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बाल श्रम रोकने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।










