अग्रवाल महिला मंडल ने धूमधाम से किया महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों एवं महिलाओं ने दिखाया हुनर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। अग्रवाल महिला मंडल ने धूमधाम से किया महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों एवं महिलाओं ने दिखाया हुनर। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह-2026 का प्रथम चरण रविवार को उत्साह, उल्लास एवं पारंपरिक उमंग के साथ प्रारंभ हुआ। कुंज बिहारी अतिथि गृह, रामबाग में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए ‘एक ईंट और एक रुपया’ की भावना को सामाजिक सहयोग, समानता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन सेवा, सहयोग, भाईचारे और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। उनके सिद्धांत आज भी समाज को एकजुट होकर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देते हैं।

समारोह के दौरान चित्रकला, फ्लावर पॉट सजावट एवं गुड़िया सजावट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम

पांच वर्ष तक के आयु वर्ग में प्रकृतियां अग्रवाल, श्रेयांशी अग्रवाल, वेद अग्रवाल, पूर्वा अग्रवाल एवं आलेख्या अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त किया।

6 से 12 वर्ष के आयु वर्ग में समृद्धि गोयल, सांभवी अग्रवाल, ऐश्ववि अग्रवाल, सात्विक अग्रवाल एवं सानवी अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त किया।

13 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में श्रेयांशी अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, आन्या अग्रवाल, शुभांगी अग्रवाल एवं मुकुल अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त किया।

फ्लावर पॉट सजावट प्रतियोगिता के परिणाम

15 वर्ष तक की बालिकाओं के वर्ग में समृद्धि गोयल, कुंनिका अग्रवाल, ऐश्ववि अग्रवाल, तनिष्का अग्रवाल एवं स्वरा अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त किया।

15 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं एवं महिलाओं के वर्ग में अंशिका अग्रवाल, हीमानी अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, पंखुड़ी अग्रवाल एवं स्नेहा अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त किया।

गुड़िया सजावट प्रतियोगिता के परिणाम

15 वर्ष तक के आयु वर्ग में तनिष्का अग्रवाल, ऐश्वर्या अग्रवाल, वैष्णवी अग्रवाल एवं पीहू अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

15 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं एवं महिलाओं के वर्ग में नेहा अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, अनुरूपि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, आशी अग्रवाल एवं प्रांजलि अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम से सप्तम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जयंती समारोह के संयोजक सी.ए. विनय गोयल एवं श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में एकता, सेवा, सहयोग एवं प्रगति की भावना को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

अग्रवाल महिला मंडल की ओर से बताया गया कि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विविध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।

श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने सभी समाजबंधुओं से आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai