पूज्य गुरुदेव महंत नरेंद्र गिरि की पांचवीं पुण्य स्मरण बेला पर समाधि पूजन, देशभर से जुटे साधु-संत।

पूज्य गुरुदेव महंत नरेंद्र गिरि की पांचवीं पुण्य स्मरण बेला पर समाधि पूजन, देशभर से जुटे साधु-संत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। पूज्य गुरुदेव महंत नरेंद्र गिरि की पांचवीं पुण्य स्मरण बेला पर समाधि पूजन, देशभर से जुटे साधु-संत। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कैलाशवासी महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज की पांचवीं पुण्य स्मरण बेला पर शनिवार को अल्लापुर स्थित श्री मठ बाघंबरी गद्दी में समाधि पूजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन देशभर से साधु-संत और महात्मा श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बाघंबरी मठ पहुंचे।मठ के महंत बलबीर गिरि जी महाराज के साथ अखाड़े के पंच परमेश्वर, महामंडलेश्वर और संतों ने विधि-विधान से समाधि पूजन किया।

इस अवसर पर मठ को फूलों और झालरों से सजाया गया था। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संतों ने महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और प्रार्थना की।कार्यक्रम के तहत सुबह समाधि स्थल पर अभिषेक किया गया। इसके बाद पंच परमेश्वर, ब्राह्मणों और महामंडलेश्वरों द्वारा गृह शांति एवं विष्णु सहस्रनाम हवन किया गया। हवन के उपरांत समाधि पूजन और पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ।समाधि पूजन में एक हजार से अधिक साधु-संत शामिल हुए। पूजन के बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं और संतों के लिए प्रसाद वितरण शुरू किया गया।

महंत बलबीर गिरि जी महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुजी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगे। उन्होंने देशभर से पहुंचे साधु-संतों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai