रंगदारी केस में गिरफ्तारी नहीं, अधिवक्ताओं ने किया चक्का जाम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रंगदारी केस में गिरफ्तारी नहीं, अधिवक्ताओं ने किया चक्का जाम। जॉर्ज टाउन थाने में 168/26 रंगदारी का मुकदमा दर्ज है, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।

बता दें कि पानी की टंकी पर चढ़ी पल्लवी सिंह उर्फ चीकू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने आज सड़क पर चक्का जाम कर दिया। काले कोट पहने अधिवक्ताओं ने “न्याय दो, गिरफ्तारी करो” के नारे लगाते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने 4:00 बजे शाम को महाराणा प्रताप चौराहा म्योहाल चौराहे पर जाम करने का आवाहन किया है मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai