ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
डॉ. कैलाशनाथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान (काटजू हॉस्पिटल), भोपाल की नोडल एवं सेंटर हेड डॉ रचना दुबे द्वारा बताया गया कि संध्या छाया वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. रचना दुबे, नोडल एवं सेंटर हेड, डॉ. कैलाशनाथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान, भोपाल द्वारा महिला वरिष्ठजनों का स्त्री रोग संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, नेत्र परीक्षण एवं ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं।शिविर के दौरान वरिष्ठजनों को फिजियोथेरेपी संबंधी परामर्श भी दिया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांताध्यक्ष डॉ. पी. एस. बिंद्रा सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठजनों को उनके निवास स्थल पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा।










