शव रखकर पीड़ित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने किया लाठी चार्ज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट

बलिया। विद्युत करेंट की चपेट में आने से हुई किशोर की मौत के मामले में बांसडीह कोतवाली प्रभारी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाते हुए किशोर के शव को बांसडीह सप्तर्षि चौराहे के सामने रख कर बांसडीह से बलिया, सहतवार, मनियर जाने वाली मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, चक्का जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कातरे लग गई।

सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर जमे रहे। महिलाएं पुरुष ने पुलिस के द्वारा विपक्षी पर कोई कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशाशन मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने जाम करने वाले लोगों को समझाया लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा, काफी देर बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने महिलाओं को कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया लेकिन महिलाएं त्वरित अभियोग पंजीकृत और गिरफ्तारी पर अड़ी रही। उपजिलाधिकारी ने कोतवाली प्रभारी को तत्काल मुकदम पंजीकृत करने का निर्देश दिया। उसके बाद पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को मौके पर ही एफ आई आर कापी देने के बाद भी जाम समाप्त नहीं हुआ।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया हाथ भी जोड़े लेकिन कोई प्रदर्शनकारी नहीं हटा। इसी दौरान किसी प्रदर्शनकारी ने क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार के साथ धक्का मुक्की करते हुए जमीन पर गिरा दिया। तबतक पुलिस फोर्स ने किशोर के शव को सड़क से हटाकर गाड़ी पर रख दिया। बलपूर्वक शव को हटाने से स्थिति बिगड़ गई, पुलिस की इस कार्यवाही से प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव कर दिए। पथराव से पुलिस बल पीछे हट गई काफी देर तक प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव करते रहे। इसके बाद क्षेत्रधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर भीड़ को तीतर बितर कर मौके की नजाकत को संभाला।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai