ऑपरेशन अमानत क्र तहत रेलवे सुरक्षा बल ने बैग सही सलामत सुपुर्द किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। गाड़ी संख्या 05293 अप डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आई। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से प्राप्त सूचना के आलोक में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के उपनिरीक्षक विजय बहादुर राम साथ स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 05293 के पीछे सामान्य कोच को अटेंड किया गया एवं रेल मदद में वर्णित तथ्य अनुसार शिकायतकर्ता आशुतोष कुमार से संपर्क कर उनके द्वारा बताये अनुसार बैग पाया गया, जिसमे कपडा खाना व खाने का सामान होटल मैनेजमेंट काॅलेज कीट है शिकायतकर्ता से सुनिश्चित करने के उपरांत बैग उतार कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर रखा गया।

सूचना पाकर आज दिनांक 30/07/2025 को शिकायतकर्ता आशुतोष कुमार,पुत्र संजय मंडल, वार्ड नंबर 05, निवासी रेवासी, थाना रीगा, जिला सीतामढ़ी, बिहार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर आए, जिनका उचित सत्यापन उपरांत बैग सही सलामत सुपुर्द किया गया। जिसका अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपए आंकी गई। समान पाकर यात्री द्वारा आरपीएफ का आभार प्रकट किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai