मरीजो की जान बचाने के लिए 12 लोगो ने किया रक्तदान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेडिकल कॉलेज कौशांबी एवं एसबीआई की ओर से लगा रक्तदान शिविर

कौशांबी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कौशांबी एवं भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वाधान में संयुक्त जिला चिकित्सालय के रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कुल 15 रक्तदाताओ ने पंजीकृत कराया एवं 12 रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान कर महादानी बने।

शिविर का सुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ल एवं भारतीय स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर अंकित सरीन द्वारा किया गया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि रक्तदान से लोगो की जान बचायी जा सकती है रक्तदान में सभी स्वस्थ्य व्यक्तियों को प्रतिभाग करना चाहि रक्तदान करने से बहुत सी बिमारी होने का खतरा कम हो जाता है। रक्तकेन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि कोई भी 18से 65 वर्ष के बीच का स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता हैए रक्तदान करने के लिए बजन 45 कि0ग्रा0 के उपर होना चाहिए साथ ही यह रक्तदान से होने वाले फायदो के बारे में अवगत कराया गया कि जो भी रक्तदान करता है उसे हार्टअटैक आने की सम्भावना कम होती है।

रक्तदान शिविर में आये रक्तदाताओ का उत्तसाहवर्धन किया। रक्तकेन्द्र प्रभारी डा0 रविरंजन सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ल एवं उपप्रधानाचार्य डा0 सौरभ कृष्ण मिश्र के द्वारा सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

ये लोग बने महादानी

श्याम बाबू यादव, योगेश कुमार, मो0 आरिफ, शेखर शर्मा, मलखान सिंह, अवनीश खरे, सूरज कुमार, धवल शुक्ला, चन्द्र प्रकाश, अभिनन्दन दिक्षित, अजय कुमार, देवेन्द्र कुमार पटेल।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai