प्रयागराज मण्डल में माह नवम्बर, 2024 में 14 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

Prayagraj: आज 14 रेल कर्मचारी प्रयागराज मण्डल, उत्तर मध्य रेलवे से सेवानिवृत्त हुए। इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से अवधेश कुमार विश्वकर्मा एवं दया नन्द को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग रु 5,51,66,569/- का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।

प्रयागराज मण्डल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मण्डल रेल प्रबंधक/सामान्य संजय सिंह एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, मनीष कुमार खरे द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों के साथ स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल सम्मान सहित सौंपा गया।

वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया गया

अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai