Prayagraj पहुंचे Rajpal Yadav, महाकुंभ में विश्व कामना के लिए करवाएंगे महायज्ञ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Prayagraj: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव पहुंचे प्रयागराज मेला प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचकर कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद से की मुलाकात। दादा शिष्य मंडल की ओर से आयोजित सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के लिए जमीन और सुविधाओं का औपचारिक तौर पर किया आवेदन।

वही मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार के सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के जरिए विश्व कल्याण की कामना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी अध्यात्मिक नगरी है जहां आकर न सिर्फ मन को सुकून मिलता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। वह 2002 से हर महाकुंभ और माघ मेले में प्रयागराज आकर यहां गंगा स्नान करते हैं, पूजा व अनुष्ठान कर सबके कल्याण की कामना करते हैं।

उन्होंने दुनिया भर के लोगों को इस बार के महाकुंभ में प्रयागराज पहुंचकर भारत का आध्यात्मिक वैभव देखने की अपील की है। उन्होंने इस दौरान महाकुंभ को लेकर किये जा रहे कामों की भी तारीफ की है। यह उम्मीद भी जताई है कि इस बार का महाकुंभ कई मायनों में सर्वश्रेष्ठ होगा। उनके मुताबिक फिल्मी दुनिया के कई सितारे भी इस आध्यात्मिक मेले में आस्था की डुबकी लगाने के लिए जरूर आएंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai