त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 कर्मियों को किया गया पुरस्कृत। मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, राजनीश अग्रवाल ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों को सराहते हुए प्रयागराज मंडल द्वारा स्टेशनों, ट्रेनों एवं कार्यालय परिसरों में स्वच्छता के स्तर को उत्कृष्ट बनाने में विशेष योगदान के लिए पर्यावरण एवं रखरखाव शाखा के 5 कर्मचारियों एवं नुक्कड़ नाटक व रैलियों के माध्यम से जागरूकता के लिए सरहनीय कार्य करने के लिए भारत स्काउट एंड गाइड टीम के 10 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक/सामान्य, दीपक कुमार एवं वरिष्ठ मण्डल पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबन्धक, आलोक केसरवानी उपस्थित थे।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान स्टेशनों, ट्रेनों, कार्यालयों एवं रेलवे कॉलोनियों में सफाई, प्लास्टिक उन्मूलन, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जन-जागरूकता से संबंधित अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन सभी में भारत स्काउट एंड गाइड की टीम ने स्टेशन एवं कालोनियों में पर यात्रियों एवं कर्मचारियों के बीच जागरूकता फैलाने सक्रिय सहभागिता कर सरहनीय कार्य किया।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे परिसरों की स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक रेलकर्मी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए किया।
प्रयागराज मंडल की भारत स्काउट एंड गाइड टीम के मनोज कुमार यादव, टेकनीशियन-ीी, धीरेन्द्र कुमार पटेल, स्काउट मास्टर, आदित्य नारायण, राष्ट्रपति रोवर, आशुतोष चौधरी, कब मास्टर, शिवम कुमार सविता, स्काउट मास्टर; देवांश कुमार, स्काउट; देवेन्द्र कुमार, स्काउट, आकांक्षा पाण्डेय, रेंजर लीडर, इशिका सिंह, रेंजर, अंशिका पटेल, गाइड को एवं मण्डल कार्यालय के पर्यावरण एवं रखरखाव शाखा के मुख्य कार्यालय अधीक्षक, मुकेश कुमार कनौजिया, कार्यालय अधीक्षक, धनंजय कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक, गुलरेज फरीदी, कार्यालय अधीक्षक, संजय कुमार एवं वरिष्ठ लिपिक, हिमांशु मिश्रा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।










