ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते के अंतर्गत तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रूप से चाइल्ड लाइन कानपुर को सुपुर्द किया गया।

ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते के अंतर्गत तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रूप से चाइल्ड लाइन कानपुर को सुपुर्द किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते के अंतर्गत तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रूप से चाइल्ड लाइन कानपुर को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा संचालित “ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते” अभियान के अंतर्गत नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर की रेलवे सुरक्षा बल/कानपुर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया गया और चाइल्ड लाइन कानपुर को विधिवत सुपुर्द किया गया।

दिनांक 08.11.2025 की रात्रि को लगभग 20.30 बजे उपनिरीक्षक मो. असलम खान, महिला कांस्टेबल रिंकी देवी एवं रेखा देवी द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या 1, मेन हॉल पर गश्त के दौरान एक नाबालिग लड़की घूमते हुए पाई गई। पूछताछ में उसने अपना नाम उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासी फारबिसगंज, जिला अररिया (बिहार) बताया। सूचना पर परिजनों से संपर्क किया गया, उन्होंने बताया कि , वह घर से नाराज़ होकर निकली थी। तत्पश्चात उसे महिला कांस्टेबल की देखरेख में पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया।

अगले दिन 09.11.2025 को गश्त के दौरान दो नाबालिग बालक आरिफ मलिक (आयु लगभग 11 वर्ष) एवं शेख शानवर (आयु लगभग 12 वर्ष), निवासी गाजीपुर डेयरी फार्म हाउस, दिल्ली कानपुर सेन्ट्रल के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर घूमते हुए पाए गए। पूछताछ के बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया।
इसके बाद तीनों नाबालिग बच्चों औपचारिकताओं के बाद सुरक्षित रूप से चाइल्ड लाइन टीम को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल/कानपुर का यह प्रयास “ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते” के माध्यम से बच्चों को सुरक्षा और आश्रय दिलाने की दिशा में एक और सफल कदम है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai