पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने साधा भाजपा पर निशाना।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कहा सरकार धर्म के नाम पर देश बांट रही, पिछड़ों को कर रही असंगठित

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने साधा भाजपा पर निशाना।पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने साधा भाजपा पर निशाना। पूर्व कारागार मंत्री और पूर्व विधायक रामकिशोर बिंद ने बृहस्पतिवार को नियमताबाद क्षेत्र के कटरिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर धर्म के नाम पर देश को बांटने और पिछड़े वर्गों को असंगठित करने का आरोप लगाया।

बिंद ने कहा कि ‘जिसकी जितनी भागीदारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी’ होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर देश को बांटना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा पिछड़े और दलितों को असंगठित करने का खेल खेला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भ्रामक प्रचार के कारण समाज के लोग बिखर चुके हैं, जिसके चलते शिक्षा, नौकरी और सामाजिक उत्थान में पिछड़ापन आ रहा है। बिंद ने अपने समाज के लोगों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री ने बताया कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ सभी के लिए लड़ने का काम कर रही है। उन्होंने चंदौली में बिंद समाज के लोगों को जोड़ने और समाजवाद, समता मूलक समाज तथा गैर-बराबरी को दूर करने पर जोर दिया।

रामकिशोर बिंद ने भाजपा पर पूंजीपतियों को बढ़ावा देने और आम जनता को केवल 5 किलो राशन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थिति को समझने और सत्ता परिवर्तन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र बिंद ने भी संबोधित किया। उन्होंने पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त किए जाने पर चिंता व्यक्त की और हाल ही में समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों का हवाला दिया। उन्होंने सभी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai