कौशाम्बी। चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान, कोइलहा, कौशाम्बी में आयोजित हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार “शल्य समागम 2025” एवं आयुष मेले का समापन हुआ। यह सेमीनार 11 सत्रों में सम्पन्न हुआ, उद्घाटन सत्र में स्मारिका विमोचन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि डा.ए०के० वर्मा (सदस्य,लोक सेवा आयोग) तथा सभापति प्रो० एस० के० जोशी (पूर्व कुलपति उत्तराखंड आयुष विश्वविद्यालय रहे। शेष सभी वैज्ञानिक सत्रों में गुर्दा रोग, प्रसूति रोगों में शल्य विषय पर चर्चा की गयी तथा लगभग 100 रिसर्च पेपर/अनुभव प्रस्तुत किए गए।
आज संस्थान में “पुरा-छात्र सम्मेलन” तथा दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें सत्र 2017 के छात्र/ छात्राओं को B.A.M.S. की उपाधि प्रदान की गयी। कार्यक्रम में आयोजित पेपर तथा पोस्टर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पेपर- डा० निखिल गुप्ता तथा सर्वश्रेष्ठ पोस्टर – कु० आराधना सिंह (2021-22) का रहा।
संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर एस० एन० सिंह ने शल्य समागम में देश के विभिन्न प्रदेशों से आये हुए शल्य विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद के मूर्धन्य विद्वानों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार ने प्रतिभागियों, संस्थान के सभी चिकित्सक एवं शिक्षक गण, उपस्थित विद्यार्थियों तथा सभी अतिथियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संस्थान में आयोजित दो दिवसीय आयुष मेला में आधुनिक मशीनों के साथ स्वास्थ्य की जांच की गयी एवं जिसमे अनेक रोगियों को निशुल्क औषधि वितरण भी किया गया। इन्हीं तिथियों को संस्थान में आयोजित आरोग्य मेले तथा औषध पादपों की प्रदर्शनी में चिकित्सकों के साथ जनसामान्य ने भी प्रतिभाग किया।










