51 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये) को उच्चाधिकारी एवं थाना स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए किया गया बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्विलांस सैल जनपद पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा साथ में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा आमजन के गुम हुए

 

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। 51 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत  20 लाख  रुपये) को उच्चाधिकारी एवं थाना स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए किया गया बरामद। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश की कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण हेतु 10 प्राथमिकताएं निर्धारित की गयी है। जिसमें साइबर अपराध से मुकाबला भी एक प्राथमिकता है। इन्ही प्राथमिकताओं का अनुपालन करने के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आमजन के मोबाईल फोन की गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रो के आधार पर बरामद किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेश / निर्देश के अनुपालन में सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से गुम हुए 51 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत   20 लाख रुपये है।

आज दिनांक 01.01.2026 को पुलिस कार्यालय में विद्यासागर मिश्र पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा बरामद मोबाईल फोनों को नववर्ष के शुभ अवसर पर सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया।

रामपुर पुलिस की इस सफलता पर नववर्ष के अवसर पर मोबाईल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी। मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा। मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। सर्विलांस सैल, रामपुर द्वारा पूर्व में भी मोबाईल फोनों को बरामद कर मोबाईल धारकों को उपलब्ध कराया जा चुका है।

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी सर्विलांस सैल उ0नि0 टीकाराम चौहान, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सर्विलांस सैल, रामपुर, उ0नि0 मंयक गोयल सर्विलांस सैल, रामपुर। मुख्य आरक्षी 1138 विनय कुमार सिहं सर्विलांस सैल रामपुर।  मुख्य आरक्षी 1139 अनिल कुमार सैनी सर्विलांस सैल रामपुर। मुख्य आरक्षी 653 दीपक चाहल सर्विलांस सैल रामपुर। मुख्य आरक्षी 17 दिनेश सिहं सर्विलांस सैल/एसओजी रामपुर। आरक्षी 644 जय कुमार सर्विलांस सैल, रामपुर।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai