रामपुर ब्यूरो प्रशांत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर की जनता को नववर्ष पर जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प – जिलाधिकारी। नववर्ष के अवसर पर रामपुर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने जिलेवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा, स्वास्थ्य सुरक्षा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नए संकल्पों, नई आकांक्षाओं और जनसेवा की जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर है।
जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा कि जिला प्रशासन रामपुर नववर्ष में आम जनता की समस्याओं के समाधान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनकल्याण ही प्रशासन की पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि नववर्ष की शुरुआत सेवा, सुरक्षा और संवेदनशील प्रशासन के संकल्प के साथ की जा रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और प्रभावी रूप से मिल सके।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयास से रामपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।










