8वीं जनपदीय एवं 3 इण्टर स्कूल ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता की हुई शुरूआत फ्रेशर्स प्रतियोगिता में एम० वी० ताइक्वाण्डो ने हासिल किया प्रथम स्थान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। 8वीं जनपदीय एवं 3 इण्टर स्कूल ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता की हुई शुरूआत फ्रेशर्स प्रतियोगिता में एम० वी० ताइक्वाण्डो ने हासिल किया प्रथम स्थान।कौशाम्बी ताइक्वाण्डो एशोसिएशन द्वारा आज दिनांक 10/10/2026 को मधु वाचस्पति इण्टर कालेज व एम० वी० कान्वेन्ट इण्टर कालेज सुलेम सरांय, प्रयागराज के संयुक्त तात्वधान में दो दिवसीय 8वीं जनपदीय एवं 3 इण्टर स्कूल ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रयागराज मण्डल क्रीडा सचिव राजकुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्या शारदा मिश्रा, एम० वी० कान्वेन्ट इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल त्रिवेदी, मन्जीत कुमार (उप प्रधानाचार्य मधु वाचस्पति इण्टर कालेज) रंजना अग्रवाल (उप प्रधानाचार्या एम० वी० कान्वेन्ट) आदि ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन करके किया।

इस प्रतियोगिता में मधु वाचस्पति इण्टर कालेज व एम० वी० कान्वेन्ट इण्टर कालेज के साथ ही AFFWA (एयर फोर्स ताइक्वाण्डो टीम), मंजू सेल्फ डिफेन्स ऐकेडमी, एम० वी० कान्वेंट स्कूल एण्ड कॉलेज, गोहनिया, द ताइक्वाण्डो किड्स, उत्सव ताइक्वाण्डो क्लब, आर० एस० ग्लोबल स्कूल, रॉयल ताइक्वाण्डो ऐकेडमी, पतंजलि ऋपिकुल विद्या मन्दिर, लिटिल फ्लावर ऐकेडमी, एस० एम० सी० एवं ताइक्वाण्डो मन्दिर ऐकेडमी आदि ने प्रतिभाग किया।

प्रथम दिवस पर फ्रेशर्स प्रतियोगियों की प्रतियोगिता रखी गयी जिसमें बालिका वर्ग में संस्कृति केसरवानी, अनुष्का, गायत्री शुक्ला, वृपिका पटेल, निकिता यादव, आयुशी, आयुशी यादव, नव्या राव, चाँदनी, स्मृति, अनाबिया फातिमा, प्राची सागर, अक्षिता सिंह, शाल्वी राज एवं रितिका ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये।

वहीं बालक वर्ग से शिवांस, विराज, कार्तिकेय, काव्यांश, रायाश, शिव यादव, वेदान्त सिंह, रेयान्स, श्रेयस, आदि वर्मा, सिद्धार्थ, अंश, सुधांशु, भगवत, अयान, ओम, हर्षित, रेवाश, पार्थ, शिवास, अनमोल, रिषभ, धवन, रूद्र, इहान, अभिषेक, अयांश, विमिद, शिवांस, प्रधुमन, रूद्र, नैतिक, सूर्य नन्दन, अंश, गणेश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम० वी० इण्टर कालेज, द्वितीय एस०एम०सी०, एवं तृतीय स्थान AFFWA (एयर फोर्स ताइक्वाण्डो टीम) ने प्राप्त किया सांत्वना पुरुस्कार आर० एस० ग्लोबल को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में 11 अक्टूबर 2026 आगामी आफिशियल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

इस प्रतियोगिता को सफल आयोजन कराने हेतु कौशाम्बी ताइक्वाण्डो के अध्यक्ष डॉ० वाचस्पति (बारा विधायक, प्रयागराज) ने सचिव गोपेश सेन, संयुक्त सचिव मंजू आर्या, जे० पी० साहू, राजा बाबू शर्मा, जे०पी० साहू, गणेश शंकर दूबे, सुनील कुमार, दीपक जयसवाल, हिमांशु, अनादि मिश्रा, सुचित्रा, अविक कुशवाहा, माही केशरवानी, अथर्व, आदित्य कुमार सिंह, आदि को बधाई दी व द्वितीय दिवस हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai