करछना हिंसा के आरोपियों से मिलने जेल पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह तथा बाराबंकी के सांसद प्रदेश अध्यक्ष sc/st विभाग तनुज पूनिया ने प्रयागराज में करछना के बड़ेवरा बाजार में हुई घटना के दौरान नैनी जेल में निरुद्ध निर्दोष दलित और आदिवासी युवकों से मुलाकात किया। पीड़ित निर्दोष युवकों से बातचीत करके उन्हें भरोसा दिलाया गया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और हर स्तर पर न्याय दिलाने तक उनके साथ रहेगी l

पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीजेपी सरकार दलितों, आदिवासियों और शोषितों का लगातार शोषण कर रही है, अनायास निर्दोष गरीब दलित आदिवासी बच्चों को फसाया जा रहा है जो निर्दोष है उनको बचाया जा रहा हैl

इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि जो लोग इस तरह की घटना में संलिप्त है उनको गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई किया जाए और निर्दोष दलित एवं आदिवासी युवकों को तत्काल रिहा किया जाए अन्यथा कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगीl

वहीं sc/St विभाग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सांसद तनुज पूनिया ने कहा कि यदि सरकार इन निर्दोष दलित एवं आदिवासी गरीब युवकों को नहीं छोड़ा जाता है तो कांग्रेस के साथ ही साथ पूरा दलित और आदिवासी समाज सड़कों पर संघर्ष करने के लिए बाध्य हो जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बीजेपी सरकार की होगी।

इसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन, देवी पांडेय, लल्लन पटेल, दिवाकर भारतीय, प्रवीण सिंह भोले, विनय पांडेय, विष्णु कांत पाण्डेय, मो असलम, रमेश यादव, मो फरहान,अब्दुल कलाम आज़ाद, शादाब अहमद, राम लखन यादव, इरशाद उल्ला, रेयाज़ अहमद उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai