दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से नई ट्रेन सेवा शुरू।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमृत भारत एक्सप्रेस राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली तक चलेगी, 11 जनरल कोच

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। दीनदयाल उपाध्याय नगर (पूर्व मुगलसराय) से अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई है। राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह और मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल से होते हुए नई दिल्ली तक जाएगी। इसमें 11 जनरल कोच लगाए गए हैं। यह सेवा विशेष रूप से मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों की यात्रा सुविधा के लिए प्रारंभ की गई है।

ट्रेन का ठहराव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के अलावा अयोध्या और काशी विश्वनाथ मार्ग पर भी होगा। इस ट्रेन से चंदौली, सोनभद्र, वाराणसी और अयोध्या के यात्रियों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र में लगभग 5 लाख और जिले में 18 लाख की आबादी को इस सेवा का फायदा होगा।

राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि यह ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सावन के महीने में देश को दो नई ट्रेनों की सौगात दी है। यह मध्यम वर्ग के लिए किफायती विकल्प साबित होगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai