बच्चों को प्रारंभ से ही नेतृत्व और उत्तरदायित्व की भावना सिखाना आवश्यक है… फाउंडर देव गुप्ता
बैज बच्चों के लिए गर्व के साथ-साथ कर्तव्य की पहचान हैं… डायरेक्टर सीमा पवार
भरवारी/कौशाम्बी। शनिवार को केपीएस भरवारी में विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल और जिम्मेदारियों को सम्मानित करने हेतु “बैज सेरेमनी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायक हो गया।
इस अवसर के मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक देव गुप्ता जी रहे, जबकि विशेष उपस्थिति में विद्यालय की निदेशिका सीमा पवार मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों को निष्ठा, अनुशासन और आत्म-विश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर चयनित छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्कूल कैप्टन के रूप में कार्तिकेय मिश्रा और अलीफा बानो ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। हेड बॉय और हेड गर्ल की भूमिका में संस्कार द्विवेदी और मुस्कान उपाध्याय को चुना गया। खेलों में नेतृत्व प्रदान करने के लिए स्नेहा यादव और प्रतीक कुमार को स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया। विद्यालय अनुशासन की बागडोर डिसिप्लिन कैप्टन के रूप में आदिति केसरीवानी और वैभव मिश्रा को सौंपी गई। एक्टिविटी कैप्टन के रूप में अंजलि मिश्रा और नुरैन खान ने अपनी जगह बनाई, जबकि असेम्बली इंचार्ज की भूमिका में विवेक कुमार, दिव्या सिंह और विवेक सिंह को चुना गया। चारों हाउसों के लिए भी बच्चों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ दी गईं। रेड हाउस कैप्टन बने दीपाली साहू और शौर्य सिंह, साथ ही प्रीफेक्ट के रूप में गौरी, पुष्पेश और अनमोल को नियुक्त किया गया। ब्ल्यू हाउस कैप्टन के पद पर आरजू सिद्दीकी और कार्तिकेय केसरीवानी रहे, जिनका सहयोग देने के लिए प्रीफेक्ट बने प्रतिज्ञा सिंह, सौम्या और संतोष। ग्रीन हाउस कैप्टन के रूप में पूजा कुमारी और कृष्ण मोदनवाल ने पदभार संभाला, जबकि प्रीफेक्ट बने सुहाना केसरीवानी, दीपांशु और अंशिका मिश्रा। येलो हाउस कैप्टन की जिम्मेदारी वान्या सिंह और यशरंजन उपाध्याय को मिली, और प्रीफेक्ट चुने गए लक्ष्मी मिश्रा, योग्य केसरीवानी और आशुतोष कुमार।
फाउंडर देव गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा, “बच्चों को प्रारंभ से ही नेतृत्व और उत्तरदायित्व की भावना सिखाना आवश्यक है। आज जो बच्चे बैज धारण कर रहे हैं, वही भविष्य के समाज के सशक्त मार्गदर्शक बनेंगे।”
डायरेक्टर सीमा पवार ने कहा, “विद्यालय का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करना भी है। ये बैज बच्चों के लिए गर्व के साथ-साथ कर्तव्य की पहचान हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित छात्र-छात्राओं के साथ समूह चित्र लिए गए। इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षकगण और समस्त विद्यार्थीगण बड़ी उत्सुकता और उत्साह के साथ उपस्थित रहे।










