त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय जीरो रोड- डिपो कार्यशाला कैम्प के ऊपर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जीरो रोड-डिपो के बगल में स्थित राजापुर, प्रयागराज में पदाधिकारी समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश परिवहन संविदा कर्मचारी संघ के मनोज कुमार प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के द्वारा पदाधिकारी की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी किंतु उनकी तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ सके जिसकी अध्यक्षता राजकुमार शुक्ल, क्षेत्र प्रभारी, वाराणसी क्षेत्र, एवं चित्रकूट धाम-क्षेत्र तथा-प्रयागराज-क्षेत्र में सम्पन्न हुयी।
बैठक का संचालन श्याम किशोर पाण्डेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री द्वारा किया गया, जिसकी देख-रेख चन्द्र बली उपाध्याय क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया। बैठक के दौरान 9 जुलाई 2025 को प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण यादव के सेवा निवृत्त उपरान्त सम्मान-समारोह एवं क्षेत्रीय सम्मेलन में लिये गये निर्णय के अनुसार पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष- चन्द्रबली उपाध्याय एवं क्षेत्रीय मंत्री उमाशंकर मौर्य को पुनः सर्व सम्मति से मनोनीत किये जाने पर खुशी जतायी गयी तथा पूर्व कार्यकारिणी को यथावत रखते हुये क्षेत्रीय कार्याध्यक्ष श्याम किशोर पाण्डेय को चयनित किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक डिपो की शाखा में बैठक एवं कर्मचारी समस्या का निदान करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता मांग-पत्र देने हेतु कहा गया। साथ ही साथ निगम की आय बढ़ाने व अधिकाधिक संख्या में वाहनों को मार्ग पर संचालित कराने ऑफ रोड- रिक्त रखने एवं डग्गामार भगाओ अभियान पर जोर देने सिविल लाइन्स बस स्टेशन पर माननीय उच्च न्यायालय के निर्णयानुसार अतिक्रमण को हटाने हेतु उचित निर्णय लेने के लिये पीठासीन क्षेत्र-प्रभारी एवं शासन-प्रशासन से अनुरोध किया गया।
बैठक के समापन में क्षेत्र प्रभारी द्वारा के सम्बन्ध में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्राइवर डगामार वाहनों को भगाने में सहयोग प्रदान करने का आहवाहन किया गया, तथा बैठक में परिवहन निगम को बचाये रखने के लिये समय आने पर एक जुट होकर लड़ाई लड़ने के लिये तैयार रहने को कहते हुये सभा का समापन किया गया।
उपरोक्त बैठक में प्रत्येक्य-डिपो के शाखा- अध्यक्ष तथा शाखा-मंत्री एवं क्षेत्रीय कार्यसमिति के समस्त पदाधिकारी संघ कार्यकर्ता सहित लताम लोग उपस्थित रहे।










