जय घोष : बगावत से सियासत की ओर भारत मण्डपम में हुआ भव्य युवा महासम्मेलन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देशभर से युवाओं ने लिया उत्साही भाग, राष्ट्रीय संवाद मंच की हुई शुरुआत, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से नर नारायण सिंह को मिला “संभाजी राजे वीर सम्मान

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। राजधानी स्थित प्रतिष्ठित भारत मंडपम में “जय घोषः बगावत से सियासत की ओर विषय पर एक भव्य युवा महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद झा, युवा महासम्मेलन के संस्थापक अभय शुक्ला एवं अभिषेक झा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

सम्मेलन का उद्देश्य था युवाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विमर्श में सहभागी बनाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना। इस मंच के माध्यम से युवाओं को नीति निर्माण में भागीदारी, विचारशील प्रतिरोध और नेतृत्व क्षमता के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन मिला। वक्ताओं ने अपने प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से युवाओं को न केवल बगावत की ताकत समझाई, बल्कि उसे सकारात्मक सियासी दिशा में मोड़ने का संदेश भी दिया।

हर वक्ता ने जय घोष के अर्थ, उसकी प्रासंगिकता और आज के राजनीतिक परिदृश्य में उसकी भूमिका पर विचार रखे। यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं था, बल्कि एक राष्ट्रीय संवाद मंच की शुरूआत है, जहाँ युवाओं को उनकी आवाज और विचारों के साथ जगह दी जाएगी।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नर नारायण सिंह ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय संस्कृति, परंपरा, हंस जन्मभूमि, कट्टर हिंदुत्व एवं युवाओं को जागृत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपना प्रेरणादायक एवं ओजस्वी वक्तव्य दिया। विशेष उपलब्धि के रूप में, नर नारायण सिंह को कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में भी आमंत्रित किया गया। उनके प्रभावशाली विचारों और समाज में योगदान को देखते हुए उन्हें संभाजी राजे वीर सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डी. पी. वत्सव द्वारा प्रदान किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai