शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट
ककोर,औरैया। एससी एसटी एक्ट के दुरूपयोग को रोकने हेतु जन जागरण समिति ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोके जाने की मांग को लेकर दिए जाने वाले ज्ञापन के क्रम में जन जागरण समिति औरैया द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित 87 वां ज्ञापन आज जिला मुख्यालय ककोर पर अविनाश चंद्र मौर्य अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व औरैया को सोंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोके जाने एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत लिखाए गए फर्जी मुकदमों की जांच कराए जाने तथा फर्जी मुकदमा लिखा कर प्राप्त की गई सरकारी धनराशि की वसूली कराए जाने की मांग की गई है जन जागरण समिति के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि जब तक एससी एसटी एक्ट में इसका दुरुपयोग रोके जाने के लिए संशोधन नहीं हो जाता तब तक हर महीने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया जाता रहेगा।
ज्ञापन देते समय महेश पांडे, रूप सिंह पाल औरैया, भानु प्रकाश केवट औरैया, सुरेश सिंह राजावत सोंधे मऊ, बदन सिंह पाल सोंधे मऊ, कपिल बाजपेई भैंसोल, प्रवीण पालीवाल रामगढ़, राम महेश चौबे दिबियापुर, राम नाथ त्रिपाठी दिबियापुर, सुरेश कुमार राजपूत मकू का पुरवा, रामस्वरूप राजपूत बरमू पुर, कमलेश चंद्र सविता दिबियापुर, शिवकांत दुबे बिहारीपुर, योगेश तिवारी उडनपुरा, गिरीश सिकरवार कंचौसी, हरि गोविंद बाजपेई औरैया, विशंभर दयाल, शिवकुमार पांडे, डॉ पीके सिंह, श्याम बाबू शर्मा ककराही पुलिया, प्रवेंद्र राजपूत भैरोपुर, नाथूराम तिवारी मढा पुर आदि उपस्थित रहे।










