शिवम् शुक्ला की रिपोर्ट
दिबियापुर, औरैया। समाजवादी पार्टी ब्लॉक भाग्यनगर की बैठक में निर्वाचन दायित्यों के निर्वहन पर जोर। विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र राजपूत की अध्यक्षता में विधायक के आवास पर सभी विधानसभा के बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी के साथ विधायक प्रदीप यादव ने बैठक कर एसआईआर के फॉर्म भरवा कर जल्द जमा कराकर कार्य को जल्द पूर्ण करें।
वहीं पर विधायक ने बताया कि एस आई आर विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण को बहुत गंभीरता और सावधानी से एस आई आर में जो जानकारी मांगी गई है उसे दें हर मतदाता का नाम सूची में जुड़वाएं विधानसभा का चुनाव बहुत ही नजदीक आ रहा है हम सभी को अपने-अपने बूथ को मजबूत करने की जरूरत है। एस आर आई फॉर्म जो डबल प्रति में मिल रहे हैं उनमें से एक फॉर्म बीएलओ को रिसीव कारकर मतदाता को अपने पास ही रखना है।
समाजवादी पार्टी के ब्लॉक भाग्य नगर अध्यक्ष दिनेश नायक ने बताया की हम अपने ब्लॉक के सभी बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी का फार्म भरवा कर जमा करने का कार्य तेजी से कर रहे हैं।विधायक द्वारा बताया गया की वोट बनवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।
बैठक में करीबन एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता गढ़ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।










