अजीत कुमार श्रीवास्तव भाजपा नीति मंच के जिला अध्यक्ष चुने गए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। अजीत कुमार श्रीवास्तव भाजपा नीति मंच के जिला अध्यक्ष चुने गए। भाजपा नीति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने युवा नेता और अधिवक्ता अजीत कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। अजीत कुमार का मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी फतेउददीन खान कादरी के दिशा निर्देशन में किया गया।

मनोनयन के बाद जिला अध्यक्ष प्रयागराज अजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा नीति मंच ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपा गया है उसे वह पूरा करने का काम करेंगे साथ ही इस संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इसे और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

उनका कहना था कि आज पूरे भारत में सिर्फ भगवा ध्वज ही दिख रहा है आने वाला समय केवल और केवल भाजपा का है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai