मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मूंढापांडे ब्लॉक सिक्रेटरी खा रहे हैं घूस- धर्मेश सिंह। जनपद मुरादाबाद की ब्लॉक मूंढापांडे परिसर में भारतीय किसान युनियन टिकैत ने अपनी मुख्य मांगों को लेकर मासिक सभा का आयोजन किया जिसमें किसानों ने ब्लॉक वीडियो को ज्ञापन सौंप कर अपनीं मांगे रखीं।
ब्लॉक क्षेत्र में हो रही सेकेट्रार्ययों द्वारा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूसखोरी व आवारा पशुओं व बंदरों के आतंक को लेकर मांग की के आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पड़कर गौशालाओं में पहुंचाया जाये और भ्रष्ट सेकेट्रार्ययों के खिलाफ कार्रवाई की जाये यदि ऐसा नहीं होता है तो हम आने वाले माह की 9 तारीख को विशाल धरना प्रदर्शन करेंगें और ब्लॉक में ताला बंदी भी करेंगें।
किसनों की मुख्य मांगों के ज्ञापन को लेने के लिएं खुद ब्लॉक वीडियो किसानों के पाल पर बैठे और ज्ञापन लेकर कहा के जल्द ही किसानों की इन समस्याओं का निवारण किया जाएगा। यदि कोई भी ब्लॉक अधिकारी व सेक्रेटरी व सचिव घूसखोरी में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।










