महिला एक वोट दो मुरादाबाद में एस आई आर में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

मुरादाबाद। महिला एक वोट दो मुरादाबाद में एस आई आर में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा। अमीना बानो और शमीम जहां यह दो अलग अलग नाम हैं।   

दस्तावेजों में दोनों के एड्रेस भी अलग दर्शाए गए हैं। वोटर लिस्ट में भी दोनों नाम से अलग-अलग वोट हैं। लेकिन महिला एक ही है। सीधे शब्दों में कहें तो एक ही महिला ने दो अलग-अलग नाम से अपनें दो वोट बनवा रखे थे। एस आई आर के दौरान दोनों वोटों को रिपीट करने के लिएं दो अलग अलग गणना पत्र भी भर दिए। लेकिन मामला पकड़ा गया। क्योंकि दोनों में डाले गए आधार कार्ड का नंबर एक ही था। 

जिला अधिकारी अनुज सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा तुरंत इस मामले में बूथ सुपरवाइजर की ओर से महिला और फर्जी तरीके से डबल गणपत्र भरने वाले उसके बेटे के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया जाए।

इस फर्जीवाड़े  की सूचना चुनाव आयोग को भी भेजी गई है। इसके साथ ही ऐसे दूसरे मामलों की आशंका में सभी बीएलओ और बूथ सुपरवाइजरों को अलर्ट कर दिया गया है। ताकि फर्जी और डुप्लीकेट वोटों को ट्रेस करके उन्हें मतदाता सूची से डिलीट कराया जा सके। मामला मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा 27 एरिया में आने वाले शहर के मोहल्ला सराय गुलजारीमल का है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai