त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सिंधी प्रीमियर लीग में पूर्व महापौर ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित। डी.एस.ए ग्राउंड में रविवार को प्रयागराज सिंधी यूथ एसोसिएशन द्वारा प्रयागराज सिंधी प्रीमियम महिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।

पूर्व महापौर ने प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया। प्रीमियर लीग में सिंधी समाज की महिलाओं ने क्रिकेट मैच खेला। पूर्व महापौर ने घरेलू महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि घर गृहस्थी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं।

पूर्व महापौर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में खेल गतिविधियों का विस्तार हुआ है। ‘खेलो इंडिया’, ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘सांसद खेलकूद प्रतियोगिता’ इसके प्रमाण हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष निखिल मलंग, निखिल मलंग, सन्नी केवलानी, प्रतीक ऐलानी, शैलेंद्र वटवानी, तुषार आहूजा, मनोज बसंतानी, अनिमेश लखमानी, ऋषि केसवानी, हिमांशु अंदानी, पार्षद साहिल अरोड़ा आदि गणमान्यजन मौजूद रहे।










