सेवा और संवेदना की मिसाल.. रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन का कंबल वितरण अभियान।

सेवा और संवेदना की मिसाल.. रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन का कंबल वितरण अभियान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गरीब व असहाय लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व… संजय गुप्ता पूर्व विधायक

 

कौशाम्बी। सेवा और संवेदना की मिसाल.. रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन का कंबल वितरण अभियान। चायल विधानसभा के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बढ़ती ठंड को देखते हुए रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के माध्यम से 2,000 पात्र जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में रविवार को रिद्धि सिद्धि फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।इस अवसर पर संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब व असहाय लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।

रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और शेष पात्र लाभार्थियों तक भी कंबल पहुंचाए जाएंगे।कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का सशक्त संदेश देता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai