बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए, रामपुर में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने नारे लगाकर जताई नाराजगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए, रामपुर में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने नारे लगाकर जताई नाराजगी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा के साथ विक्की शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए, रामपुर में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने नारे लगाकर जताई नाराजगी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी ने नारेबाजी कर नाराजगी जताई बाद में उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने वहां रहने वाले हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने और बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश प्रजापति नेतृत्व मैं तमाम पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था की काफी समय से बांग्लादेश में रहने हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। आए दिन होने वाले कत्ल ए आम वहां पर रहने वाले अल्पसंख्यक दहशत में हैं। दहशतगर्द मीडिया को भी नहीं बख्श रहे हैं। हाल में वहां पर हिन्दू लड़के दीपू चन्द्र को उपद्रवियों ने जिंदा जला दिया। इस घटना से हिंदुओं का दिल थर्रा गया है। बाद में जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जिसमें उन्होंने बांग्लादेश की कट्टरपंथियों पर कठोर कार्रवाई करने और वहां पर रहने वाले हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की है।

इस दौरान कैलाश सिंह, प्रकाश, नन्हे सिंह, लीलधर,जसविंदर सिंह, और राकेश पासी, आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai