जनपद रामपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज साइबर ठगी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार।

जनपद रामपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज साइबर ठगी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। जनपद रामपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज साइबर ठगी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार। थाना सिविल लाइन में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल साइबर ठगी गिरोह के 6 अभियुक्तों को नोएडा से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड व अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों से ऑनलाइन माध्यम से ठगी करना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य संभावित पीड़ितों और गिरोह से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया की “साइबर ठगी के इस मामले में 6 अभियुक्तों को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। आम जनता से अपील है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।”

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai