वार्षिक उत्सव व शोभायात्रा को लेकर अग्रवाल सभा की तैयारियाँ जोरों पर।

वार्षिक उत्सव व शोभायात्रा को लेकर अग्रवाल सभा की तैयारियाँ जोरों पर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

28 दिसंबर को रामपुर में रहेगा उत्सव का माहौल

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। वार्षिक उत्सव व शोभायात्रा को लेकर अग्रवाल सभा की तैयारियाँ जोरों पर। अग्रवाल सभा रामपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्सव पैलेस कोसी मंदिर मार्ग पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में 28 दिसंबर को आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती के भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को उनके-उनके कार्य और जिम्मेदारियाँ स्पष्ट रूप से सौंप दी गईं।

बैठक में अध्यक्ष प्रवेश कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि 28 दिसंबर को रामपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पूरे उल्लास और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। सुबह से लेकर रात तक सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी, जिससे पूरा शहर अग्रसेनमय नजर आएगा।
सुबह अग्रथान (मैराथन) प्रातः 7:00 बजे स्टेट बैंक मुख्य शाखा से मिस्टन गंज चौराहा पर संपन्न होगी। दोपहर 11 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गांधी समाधि से प्रारंभ होकर राजद्वारा, मिस्टन गंज, सराफा बाजार, जच्चा-बच्चा केंद्र होते हुए पुनः मिस्टन गंज, सराय गेट से गुजरती हुई उसव पैलेस पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ भाग लेंगे।

शोभायात्रा के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा को सशक्त करने का प्रतीक बनेगा। 28 दिसंबर को रामपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती का यह आयोजन निश्चित ही यादगार और ऐतिहासिक साबित होगा।

इस मौके पर डॉ अजय कुमार अग्रवाल, गिरिराज सरन अग्रवाल, डॉ सुमित गोयल, ईश्वर सरन अग्रवाल, पवन कुमार जैन, दीपक जिंदल, दिनेश अग्रवाल, सचिन सिंघल, मोहित अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र गर्ग, विनोद कुमार अग्रवाल, शरद कुमार गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल एडवोकेट, संजय गर्ग, निखिल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, डॉ पुलकित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अमित राज अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, अनुज गोयल, अर्शित अग्रवाल, रचित मांगलिक, सजल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, मोनिका जैन, रेखा अग्रवाल, रेनू गर्ग, अमिता अग्रवाल, पूनम गुप्ता, नेहा अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, सरिता सिंघल, नामित सिंघल, अरुणा मांगलिक, कमलेश अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, मोनिका गर्ग, शेफाली अग्रवाल, दीपिका सिंघल, नीतू अग्रवाल, नीना अग्रवाल, आदि मौजूद रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai