रामगंगा नदी में अवैध कच्ची शराब बरामद, पुलिस ने आठ कैन की जब्ती।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

मुरादाबाद। रामगंगा नदी में अवैध कच्ची शराब बरामद, पुलिस ने आठ कैन की जब्ती। थाना कटघर क्षेत्र के अंतर्गत पंडित नगला पुलिस चौकी की सीमा में आने वाले ग्राम पंचायत सैफपुर पल्ला के पास रामगंगा नदी में अवैध रूप से रखी गई कच्ची शराब को पुलिस ने बरामद किया है। यह कार्रवाई स्थानीय युवकों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ युवक रामगंगा नदी के किनारे पहुंचे थे, जहां उन्हें नदी के पास संदिग्ध अवस्था में रखी हुई कच्ची शराब दिखाई दी। युवकों ने तत्काल इसकी सूचना पंडित नगला पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने मौके से आठ कैन कच्ची शराब बरामद की। बताया जा रहा है कि शराब को नदी के किनारे छिपाकर रखा गया था, ताकि पुलिस की नजरों से बचाया जा सके। हालांकि, इस मामले में शराब रखने वाले आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल सका है पुलिस ने बरामद कच्ची शराब को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें इस तरह की कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai