चोरी गए सामान व नक़दी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। पुलिस ने दुकान से गैस सिलेंडर चोरी का किया खुलासा। जनपद के थाना भोजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है दुकान से गैस सिलेंडर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान और नक़दी बरामद कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना भोजपुर क्षेत्र के रसूलपुर नंगला खेम में बीती रात चोरों ने एक दुकान की दीवार में कुमल लगाकर तोड़फोड़ की और अंदर घुसकर दो गैस सिलेंडर एक रेगुलेटर तथा ₹3500 नकद चोरी कर ले गए थे।
वही इस संबंध में पीड़ित दुकानदार आसिफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जफर अली और फैसल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया उनके कब्जे से गैस सिलेंडर एक रेगुलेटर भी बरामद किया।










