थार गाड़ी के शौकीन पर स्टंटबाजी बाजी करना पड़ा भारी।

थार गाड़ी के शौकीन पर स्टंटबाजी बाजी करना पड़ा भारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो वायरल का संज्ञान लेते हुए गाड़ी व ड्राइवर पर की बड़ी कार्रवाई थाना गजरौला

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

अमरोहा, मुरादाबाद। थार गाड़ी के शौकीन पर स्टंटबाजी बाजी करना पड़ा भारी। उत्तर प्रदेश थाना गजरौला का मामला अवगत कराना है कि दिनांक 04.01.2026 को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमें चालक द्वारा डिवाइडर पर थार गाडी से स्टंट किया जा रहा था।

थाना गजरौला व यातायात पुलिस अमरोहा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थार गाडी रजि0 नं0-UP23AP7259 को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया तथा चालक विवेक पुत्र सतीश कुमार निवासी एमडीए कॉलोनी गजरौला उम्र 22 वर्ष ने अपनी गलती स्वीकार की तथा भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने की माफी मांगी।

पुलिस द्वारा उसे कड़ी चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai