मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। शराब के नशे में ससुर बना हैवान, बहू के सिर पर किया हमला, तीन टांके, एस एसपी से न्याय की गुहार। जनपद के थाना कटघर क्षेत्र से घरेलू हिंसा की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मछरिया मोहल्ले की रहने वाली महिला पुष्पा पर उसके ही ससुर ने शराब के नशे में हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में पुष्पा के सिर में गंभीर चोट आई, जिसमें तीन टांके लगाए गए हैं।
घटना के बाद घायल अवस्था में महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर टांके लगाए। पीड़िता के अनुसार, हमला उस समय किया गया जब ससुर नशे की हालत में था और पारिवारिक विवाद के दौरान आपा खो बैठा।
मामले को लेकर पीड़िता पुष्पा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मुरादाबाद को लिखित तहरीर सौंपते हुए आरोपी ससुर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी जान को खतरा बना रहेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। घरेलू हिंसा की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।










