रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। दिव्य, भव्य, सुरक्षित महाकुंभ प्रयागराज, 2025 के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किए जाने की कड़ी में अतुल कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रामपुर को महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

विश्व के सबसे बड़े समागम दिव्य, भव्य, सुरक्षित महाकुम्भ 2025, प्रयागराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व एवं अद्वितीय रहा, जिसके फलस्वरूप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रतिष्ठा प्राप्त हुई। इस भव्य आयोजन के दौरान अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करते हुए विशिष्ट योगदान दिया गया, जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

उक्त उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिव्य, भव्य, सुरक्षित महाकुंभ सेवा मेडल माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा दिनांक 25 मार्च, 2025 को प्रदान किया गया था। जिसको आज दिनाँक 13.01.2026 को पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा उनको प्रदान किया गया एवं साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai